Follow us on Facebook

मेरे पाठकों के लिए मेरा संदेश, दोस्तों इस ब्लॉग की सभी कविता, शायरी मेरी खुद की रचना है और यदि आप मेरे ब्लॉग "बेटी शायरी "पर लिखी गई कविता या शायरी किसी और ब्लॉग पर पढ़ते हैं तो वह मात्र एक कॉपी पेस्ट ही होगा । मैं सभी ब्लॉगर से आग्रह करता हूँ कि यदि वह कॉपी पेस्ट करते हैं तो साथ में मूल रचनाकार का नाम लिखें मेरा नाम लिखें और यदि नहीं लिख सकते तो कृपया करके कॉपी पेस्ट ना करें। This Blog is Written by Dharmender Kumar धन्यवाद !

ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी

ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी। 
Beti Shayari | बेटी पर शायरी | poem On Daughter|बेटी पर कविता|cute girls shayari|नटखट लड़की शायरी|pyari beti shayari



जिसके आने से जिंदगी हुई हरी-भरी
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

तेरे आने की खबरबात कुछ भी नहीं,
मैं भूल गया सब मुझे याद कुछ भी नहीं,
तेरी पहली सूरत वाह! मैं भूल न पाऊं वो घड़ी,
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

गृह प्रवेश से हर कोना महक  सा गया था,
सोया हुआ नसीब मेरा जग सा गया था,
क्योंकि आई थी घर में एक फूल की कली,
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

सबकी दिल-ओ-जान में तू है,
हर शख्स की मुस्कान में तू है,
लगा दी है तूने खुशियों की झड़ी,
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

जब एक दिन तेरा बचपन पूरा हो जाएगा,
तेरा ये पापा बेटी उस दिन बूढ़ा हो जाएगा,
जब दिखे आँखों से कम मुझेतब तू बनना मेरी छड़ी,
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

एक जन्म में कई किरदार निभाएगी,
माँकभी बहनकभी भाभी कहलाएगी,
लेकिन मेरे लिए सदा रहेगी तू मेरी परी
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

जिसके आने से जिंदगी हुई हरी-भरी
ओ मेरी नन्ही परीओ मेरी नन्ही परी।

Written by D.Kumar

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Featured post

मेरी बेटी

नमस्कार दोस्तों , आज मेरे जीवन में  ( 28  सितम्बर  2015)  एक फूल सी बच्ची का आगमन हुआ है जिसका नाम   मैंने   " शिवांगी"   रखा ह...