ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
Beti Shayari | बेटी पर शायरी | poem On
Daughter |बेटी पर कविता|cute girls shayari|नटखट लड़की शायरी|pyari beti shayari
जिसके आने से जिंदगी हुई हरी-भरी
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
तेरे आने की खबर, बात कुछ भी नहीं,
मैं भूल गया सब मुझे याद कुछ भी नहीं,
तेरी पहली सूरत वाह! मैं भूल न पाऊं
वो घड़ी,
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
गृह प्रवेश से हर कोना महक सा गया था,
सोया हुआ नसीब मेरा जग सा गया था,
क्योंकि आई थी घर में एक फूल की कली,
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
सबकी दिल-ओ-जान में तू है,
हर शख्स की मुस्कान में तू है,
लगा दी है तूने खुशियों की झड़ी,
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
जब एक दिन तेरा बचपन पूरा हो जाएगा,
तेरा ये पापा बेटी उस दिन बूढ़ा हो
जाएगा,
जब दिखे आँखों से कम मुझे, तब तू बनना मेरी छड़ी,
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
एक जन्म में कई किरदार निभाएगी,
माँ, कभी बहन, कभी भाभी कहलाएगी,
लेकिन मेरे लिए सदा रहेगी तू मेरी परी
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
जिसके आने से जिंदगी हुई हरी-भरी
ओ मेरी नन्ही परी, ओ मेरी नन्ही परी।
Written by D.Kumar

1 टिप्पणियाँ
Bahut Badiya
जवाब देंहटाएं